Current Affairs 2020 in Hindi January 2020
नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम Current Affairs January 2020 के महत्वपूर्ण प्रश्नों का अवलोकन करेंगे। आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए Current Affairs 2020 in hindi की यह श्रृंखला अत्यंत मददगार साबित होगी।

1. निम्न में से किस वायरस के संक्रमण के कारण चीन हाल ही में सुर्खियों में है?
उत्तर- कोरोना वायरस
2. चीन का निम्न में से कौन सा शहर कोरोनावायरस से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है?
उत्तर- वुहान
3. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोनावायरस को क्या नाम दिया है?
उत्तर- कोविड-19
4. खेलो इंडिया यूथ गेम के तीसरे संस्करण का आयोजन हाल ही में कहां किया गया?
उत्तर- गुवाहाटी
5. खेलो इंडिया यूथ गेम 2020 में पदक तालिका में कौन सा राज्य पहले स्थान पर रहा?
उत्तर- महाराष्ट्र
6. हाल ही में विश्व आर्थिक फोरम की 50 वीं वार्षिक बैठक का आयोजन कहां पर हुआ?
उत्तर- दावोस
7. विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा हाल ही में जारी वैश्विक सामाजिक बदलाव सूचकांक (Global Social Mobility Index) 2020 रिपोर्ट में भारत का स्थान है?
उत्तर- 76 वां
8. विश्व आर्थिक फोरम का क्रिस्टल अवार्ड किस भारतीय को प्रदान किया गया?
उत्तर- दीपिका पादुकोण
9. ग्रीनपीस इंडिया ने भारत में प्रदूषण पर एक रिपोर्ट जारी की इस रिपोर्ट के अनुसार देश का सबसे कम प्रदूषित शहर है?
उत्तर- लुंगलेई (मिजोरम)
10. हाल ही में कौन सा देश यूरोपीय संघ (EU) से बाहर हो गया?
उत्तर- ब्रिटेन
11. वर्तमान में यूरोपीय संघ के सदस्य हैं?
उत्तर- 27
12. निम्न में से कौन यूरोपीय संघ का सदस्य नहीं है?
उत्तर- ब्रिटेन और स्विट्जरलैंड
13. राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है?
उत्तर- 24 जनवरी
14. 25 जनवरी 2020 को किस राज्य ने अपना 50 वां स्थापना दिवस मनाया?
उत्तर- हिमाचल प्रदेश
हमारे अन्य लेख भी अवश्य पढ़ें-
15. 71 वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जाइर मेसियास बोलसोनारो किस देश के राष्ट्रपति हैं?
उत्तर- ब्राज़ील
16. 71 वें गणतंत्र दिवस परेड में सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार किसे दिया गया?
उत्तर- असम की झांकी को
17. सरकार ने निम्न में से किस की 100% हिस्सेदारी बेचने का निर्णय लिया है?
उत्तर- एयर इंडिया
18. निम्न में से किस राज्य की विधान सभा ने विधान परिषद को भंग करने का प्रस्ताव पारित किया?
उत्तर- आंध्र प्रदेश
19. प्रसिद्ध खिलाड़ी कोब ब्रायंट का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया वह किस खेल से संबंधित थे?
उत्तर- बास्केटबॉल
20. प्रसिद्ध बास्केटबॉल खिलाड़ी कोब ब्रायंट किस देश से संबंधित हैं?
उत्तर- अमेरिका
21. हाल ही में 62 वें ग्रैमी पुरस्कार समारोह का आयोजन लास एंजलिस में किया गया यह पुरस्कार किस क्षेत्र से संबंधित है?
उत्तर- संगीत
22. अमेरिका में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर- तरनजीत सिंह संधू
23. देश का पहला युद्ध स्मारक कहां बनाया जाएगा?
उत्तर- मेरठ में
24. आईसीसी ने 2019 के लिए पुरस्कारों की घोषणा हाल ही में इस की, इस संदर्भ में सही कथन है?
(A) आईसीसी सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी- रोहित शर्मा
(B) आईसीसी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- पेट कमिंस
(C) आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर- बेन स्टॉक
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर- उपर्युक्त सभी
25. फसल कटाई का त्यौहार “मकर संक्रांति” के संदर्भ में सही कथन है?
(A) तमिलनाडु- पोंगल
(B) पंजाब, हरियाणा- लोहड़ी
(C) बिहार -खिचड़ी
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर- उपरोक्त सभी
26. भारत में आर्मी डे कब मनाया जाता है?
उत्तर- 15 जनवरी
27. चर्चा में रहा रायसीना डायलॉग के संदर्भ में सही कथन है?
(A) जनवरी 2020 में इसके पांचवें संस्करण का आयोजन नई दिल्ली में किया
(B) रायसीना डायलॉग 2020 की थीम – Navigating the Alpha Century
(C) इस सम्मेलन में वैश्विक मुद्दे जैसे आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन पर चर्चा की गई
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर- उपरोक्त सभी
28. हाल ही में रूस के नए प्रधानमंत्री कौन चुने गए?
उत्तर- दमित्री मेदवेदेव
29. हाल ही में K-9 वज्र होवित्जर तोप के 91 यूनिट को सेना में शामिल किया गया है, इसका निर्माण किसके द्वारा किया जा रहा है?
उत्तर- L&T द्वारा
30. हाल ही में इसरो ने जीसैट 30 उपग्रह को किस रॉकेट की मदद से सफलतापूर्वक लांच किया?
उत्तर- एरियन 5
31. 29 वां सरस्वती सम्मान निम्न में से किसे दिया गया?
उत्तर- वासुदेव मोही
32. वासुदेव मोही जिन्हें 29 वां सरस्वती सम्मान दिया गया, किस भाषा के लेखक हैं?
उत्तर- सिंधी भाषा
33. हाल ही में भारत ने परमाणु ताकत से लैस बैलेस्टिक मिसाइल K-4 का सफल परीक्षण किया है जिसकी मारक क्षमता है?
उत्तर- 3500 KM
34. ऑस्ट्रेलिया ने किस भारतीय उद्योगपति को ऑस्ट्रेलिया से संबंध बढ़ाने के प्रयासों को लेकर “ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया” से सम्मानित किया?
उत्तर- किरण मजूमदार शॉ
35. किस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की शुरुआत की?
उत्तर- उत्तर प्रदेश
36. इसरो ने हाल ही में अंतरिक्ष यात्रियों के प्रशिक्षण हेतु “मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र” की स्थापना करने की घोषणा कहां की?
उत्तर- चल्लकेरे ( कर्नाटक)
37. प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है?
उत्तर- 9 जनवरी
38. एसबीआई के नए प्रबंध निदेशक (MD) किन्हे नियुक्त किया गया?
उत्तर- चल्ला श्री निवासुलु शेट्टी
39. प्रत्येक वर्ष विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है?
उत्तर- 10 जनवरी
40. राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर- 12 जनवरी
41. बीसीसीआई( भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) का पॉली उमरीगर पुरस्कार हाल ही में किसे दिया गया?
उत्तर- जसप्रीत बुमराह
42. केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में जारी स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट 2020 में देश का सबसे स्वच्छ शहर है?
उत्तर- इंदौर
43. आरबीआई द्वारा जारी ऐप “MANI” संबंधित है?
उत्तर- दृष्टि बाधित लोगों के लिए
44. जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हाल ही के दिनों में चर्चा में रही, वे किस देश की कुद्स फोर्स के प्रमुख थे?
उत्तर- ईरान
45. 4 जनवरी को निम्न में से कौनसा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर- लुई ब्रेल दिवस
46. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने किस शब्द को “ऑक्सफोर्ड हिंदी वर्ड ऑफ 2019” चुना?
उत्तर- संविधान
47. सुर्खियों में रही बोडो जनजाति का संबंध किस राज्य से है?
उत्तर- असम
48. किस राज्य सरकार ने राज्य के लिए तीन राजधानियों के निर्माण को मंजूरी दी?
उत्तर- आंध्र प्रदेश
49. हसन दियाब को हाल ही में किस देश का प्रधानमंत्री चुना गया?
उत्तर- लेबनान
50. मध्य प्रदेश सरकार के “लता मंगेशकर पुरस्कार 2018” के लिए किस भारतीय संगीतकार को चुना गया?
उत्तर- कुलदीप सिंह
51. हाल ही में बापू नादकर्णी का निधन हो गया, वे किस क्षेत्र से संबंधित थे?
उत्तर- खेल
52. शंघाई सहयोग संगठन के अजूबों की सूची में किस भारतीय स्मारक को हाल ही में शामिल किया गया?
उत्तर- स्टेचू ऑफ़ यूनिटी
53. सीआरपीएफ का नया महानिदेशक निम्न में से किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर- ए पी महेश्वरी
54. हाल ही में गृहमंत्री ने “कर्म योद्धा ग्रंथ” नामक पुस्तक का विमोचन किया यह पुस्तक किस भारतीय राजनेता के जीवन पर आधारित है?
उत्तर- नरेंद्र मोदी
55. विश्व बैंक के अनुसार वित्त वर्ष 2020 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर कितनी रहेगी?
उत्तर- 5%
56. हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए?
उत्तर- जगत प्रकाश नड्डा
57. गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2020 में बेस्ट मोशन पिक्चर ड्रामा कर किताब किस फिल्म को दिया गया?
उत्तर- 1917
58. गगनयान मिशन के लिए भारतीय वायुसेना के कितने व्यक्तियों को रूस में प्रशिक्षण के लिए चुना गया?
उत्तर- 4
59. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2020 के पुरुष एकल का खिताब किसने जीता?
उत्तर- नोवाक जोकोविक
60. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2020 के महिला एकल का खिताब किसने जीता?
उत्तर – सोफिया केनिन
61. कितने व्यक्तियों को 2020 पद्म भूषण पुरस्कारों से सम्मानित किया गया?
उत्तर- 16
62. 2020 पद्मश्री पुरस्कारों से कितने व्यक्तियों को सम्मानित किए जाने की घोषणा हाल ही में की गई?
उत्तर- 118
63. अनिरुद्ध जगन्नाथ को पद्म विभूषण 2020 से सम्मानित किया गया, वह किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री हैं?
उत्तर- मॉरीशस
64. निम्नलिखित में से किसे पद्म विभूषण 2020 से सम्मानित किया गया?
उत्तर- स्वामी विषेशतीर्थ
65. इनमें से किसे मरणोपरांत पद्म विभूषण 2020 से सम्मानित नहीं किया गया?
उत्तर- पंडित छन्नूलाल मिश्रा
66. वेणु श्रीनिवासन को पद्मभूषण 2020 से सम्मानित किया गया वह किस क्षेत्र से संबंधित है?
उत्तर- उद्योगपति
67. पीवी सिंधु को निम्न में से किस पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
उत्तर- पद्म भूषण 2020
68. मनोहर पर्रिकर को निम्न में से किस पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
उत्तर- पद्म भूषण 2020
69. इनमें से किसे पद्मश्री से सम्मानित नहीं किया गया?
उत्तर- रणबीर कपूर
70. अब्दुल जब्बार को मरणोपरांत किस पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
उत्तर- पद्मश्री 2020
71. जीतू राय को पद्मश्री 2020 से सम्मानित किया गया वह किस क्षेत्र से संबंधित हैं?
उत्तर- खेल
72. हाल ही में रानी रामपाल को किस पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
उत्तर- पद्मश्री 2020
Current Affairs 2020 Questions and Answers in hindi की यह श्रृंखला आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके अवश्य बताएं। यदि आपके पास कोई सुझाव या शिकायत है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं।
धन्यवाद।।
Tags: Current Affairs 2020 in hindi,Current Affairs 2020 in hindi
Good