Current Affairs February 2020 in hindi

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Channel Join Now

नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम Current affairs in hindi 2020 के महत्वपूर्ण प्रश्नों का अवलोकन करेंगे। आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए Current Affairs February 2020 in hindi की यह श्रृंखला अत्यंत मददगार साबित होगी।

Current Affairs February 2020 in Hindi

1. हाल ही में आईबीएम का नया चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया?

उत्तर- अरविंद कृष्णा

2. वर्ष 2018 के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दिया जाने वाला किशोर कुमार सम्मान किसे प्रदान किया गया?

उत्तर- वहीदा रहमान

3. अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2020 में भारत का स्थान है?

उत्तर- 40 वां

4. किस शहर को 5 फरवरी को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया?

उत्तर- जयपुर

5. हाल ही में नसीम शाह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बने, वह किस देश से हैं?

उत्तर- पाकिस्तान

6. प्रमोद अग्रवाल ने हाल ही में किस सार्वजनिक कंपनी के चेयरमैन व MD का पद ग्रहण किया?

उत्तर- कोल इंडिया

7. DefExpo 2020 के संदर्भ में सही कथन है?

(A) 2020 में DefExpo का 11 वां संस्करण आयोजित किया गया
(B) DefExpo 2020 का आयोजन लखनऊ में किया गया
(C) DefExpo 2020 की थीम – India: The Emerging Defence Manufacturing Hub थी
(D) उपरोक्त सभी

उत्तर- उपरोक्त सभी

8. इनमें से कौन अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिला बनी?

उत्तर- क्रिस्टीना कोच

9. हाल ही में किस राज्य सरकार ने “मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना” लांच की है?

उत्तर- हरियाणा

10. ऑस्कर अवार्ड 2020 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड किसे दिया गया?

उत्तर- जाॅकिन फोनिक्स

11. ऑस्कर अवार्ड 2020 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड किसे दिया गया?

उत्तर-  रेनी जेल्वेगर

12. ऑस्कर अवार्ड 2020 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड किसे दिया गया?

उत्तर- पैरासाइट

13. BAFTA अवार्ड 2020 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड किसे दिया गया?

उत्तर- 1917 Movie

14. ऑस्कर अवार्ड 2020 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म का अवार्ड किसे दिया गया?

उत्तर- अमेरिकन फैक्ट्री

15. ऑस्कर अवार्ड 2020 में Best Animated Film का अवार्ड किसे दिया गया?

उत्तर-  टॉय स्टोरी 4

हमारे अन्य लेख भी अवश्य पढ़ें-

16. हाल ही में भारत ने संयुक्त सैन्य अभ्यास “अजेय वारियर 2020” किस देश के साथ किया?

उत्तर-  ब्रिटेन

17. विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है?

उत्तर- 13 फरवरी

18. विश्व रेडियो दिवस 2020 की थीम क्या थी?

उत्तर- Radio and Diversity

19. हाल ही में राजीव बंसल को किस एयरलाइन का चेयरमैन व एमडी नियुक्त किया गया?

उत्तर- एयर इंडिया

20. भारत का नया वित्त सचिव हाल ही में किसे नियुक्त किया गया?

उत्तर- अजय भूषण पांडे

21. इनमें से किस भारतीय मूल के व्यक्ति को UK का वित्त सचिव नियुक्त किया गया?

उत्तर- ऋषि सुनक

22. यश भारती अवार्ड का संबंध किस राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश से हैं?

उत्तर- उत्तर प्रदेश

23. 65 वें फिल्मफेयर अवार्ड की घोषणा की गई जिसमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड किसे दिया गया?

उत्तर- रणवीर सिंह

24. 65 वें फिल्मफेयर अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड किसे दिया गया?

उत्तर- आलिया भट्ट

25. 65 में फिल्म फेयर अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड किसे दिया गया?

उत्तर- गली बॉय

26. ” नाडु- नेडू” योजना हाल ही में किस राज्य सरकार ने लांच की?

उत्तर- आंध्र प्रदेश

27. भारत की पहली इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा किस राज्य में शुरू की गई?

उत्तर- महाराष्ट्र

28. Soil Health Card स्कीम भारत सरकार ने किस वर्ष शुरू की?

उत्तर- 2015

29. हाल ही में किसे अफगानिस्तान का राष्ट्रपति चुना गया?

उत्तर- अशरफ गनी

30. किसे हाल ही में गठित राम मंदिर निर्माण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया?

उत्तर- नृपेंद्र मिश्रा

31. हाल ही में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2020 का आयोजन कहां किया गया?

उत्तर- भारत

32. एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2020 में भारत का पदक तालिका में स्थान रहा?

उत्तर- तीसरा

33. दिव्या काकरान ने किस भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता?

उत्तर- 68 KG

34. इनमें से किस राज्य ने 20 फरवरी को अपना राज्य स्थापना दिवस मनाया?

उत्तर- मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश

35. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र समर्थित की एक रिपोर्ट में Sustainability Index के मामले में भारत को स्थान दिया गया?

उत्तर- 77 वां

36. संयुक्त राष्ट्र समर्थित की एक रिपोर्ट में Flourishing index में भारत को क्या स्थान दिया गया?

उत्तर- 131 वां

37. चर्चा में रहे रितेश अग्रवाल किस कंपनी के संस्थापक हैं?

उत्तर- OYO Hotel

38. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है?

उत्तर- 28 फरवरी

39. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2020 की थीम क्या थी?

उत्तर- विज्ञान में महिलाएं

40. इंद्रधनुष अभ्यास का संबंध किन दो देशों से है?

उत्तर- भारत और यूनाइटेड किंगडम

41. हाल ही में सुर्खियों में रहा सरदार पटेल स्टेडियम कहां पर स्थित है?

उत्तर- अहमदाबाद

42. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा “अंतरराष्ट्रीय केला सम्मेलन” का आयोजन किस शहर में किया गया?

उत्तर- तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु)

43. कौन सा देश हाल ही में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया?

उत्तर- अमेरिका

44. भारत के किस ग्रैंड मास्टर ने 34 वें कांस्य ओपन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता?

उत्तर-  डी गुकेस

45. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के संदर्भ में सही कथन है?

(A) राष्ट्रपति रहते हुए यह उनकी भारत में पहली यात्रा थी
(B) नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम का आयोजन सरदार पटेल स्टेडियम अहमदाबाद में किया गया
(C) इस भारत यात्रा की शुरुआत अहमदाबाद से की
(D) उपरोक्त सभी

उत्तर- उपरोक्त सभी

46. मारिया शारापोवा निम्न में से किस खेल से संबंधित हैं?

उत्तर- टेनिस

47. डॉ राजेंद्र कुमार पचौरी का हाल ही में निधन हो गया, वह थे?

उत्तर-  पर्यावरणविद

48. खिलाड़ी जोशना चिनप्पा और सौरभ घोषाल किस खेल से संबंधित हैं?

उत्तर- स्क्वैश

49. हाल ही में भारत के किस स्थान पर लिथियम का 14,100 टन का भंडार खोजा गया है?

उत्तर-  मांड्या

50. विश्व कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर-  4 फरवरी (2020 की थीम – I Am And I Will)

51. खिलाड़ी रानी रामपाल संबंधित हैं?

उत्तर – हॉकी

52. इनमें से कौन फुटबॉलर 1000 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी बने?

उत्तर- क्रिस्टियानो रोनाल्डो

53. दिल्ली विधानसभा चुनाव हाल ही में पूरे हुए, राज्य विधानसभा में कितनी सीटों पर मतदान कराए गए?

उत्तर- 70

54. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी ने कितनी सीटें जीती?

उत्तर- 62

55. हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने कौन सी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली?

उत्तर- तीसरी

56. अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2020 का ख़िताब किस टीम ने जीता?

उत्तर – बांग्लादेश

57. हाल ही में Geological Survey of India ने भारत के किस स्थान पर 52,806 टन स्वर्ण अयस्क के भंडार का पता लगाया है?

उत्तर – सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)

58. हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020- 21 के लिए कितने लाख करोड़ रुपए की राशि का बजट पेश किया?

उत्तर- 5.25 लाख करोड़ रुपए

59. टोक्यो ओलंपिक 2020 का मोटो हाल ही में जारी किया गया, वह है?

उत्तर- United By Emotion

60. वर्ल्ड लैंग्वेज डेटाबेस द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार विश्व में तीन सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा क्रमशः है?

उत्तर-  अंग्रेजी >मंदारिन >हिंदी

61. अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है?

उत्तर- 21 फरवरी

62. कंप्यूटर वैज्ञानिक लैरी टेस्लर का हाल ही में निधन हो गया, इन्होंने विकसित किया था?

उत्तर- CUT , COPY, PASTE कमांड

63. हाल ही में खोजी गई “कास्पेडोट्रोपिस ग्रेटाथनबर्ग” किस की एक नई प्रजाति का नाम है?

उत्तर- घोंघा

64. वर्ष 2020 -21 के लिए केंद्रीय बजट को लोकसभा में किसने प्रस्तुत किया?

उत्तर- निर्मला सीतारमण

65. वर्तमान में भारत का विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में स्थान है?

उत्तर- पांचवीं

66. ब्रूसेलोसिस रोग किन जानवरों में देखने को मिलता है?

उत्तर- पशुओं में

67. सरकार ने TB को 2025 तक खत्म करने के लिए कौन सा प्रोग्राम शुरू किया?

उत्तर- TB हारेगा देश जीतेगा

68. सरकार ने NIRVIK योजना शुरू की जिसका संबंध है?

उत्तर – निर्यात बढ़ाने से

69. बजट 2020- 21 के अनुसार “इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज” की स्थापना कहां की जाएगी?

उत्तर- गिफ्ट सिटी में

70. भारत सरकार इनमें से किस पुरातत्विक स्थान को आईकॉनिक स्थान में परिवर्तित नहीं करेगी?

(A) राखीगढ़ी को
(B) हस्तिनापुर को
(C) धौला वीर को
(D) द्वारका को

उत्तर- द्वारका को

71. भारत सरकार, जनजातीय संग्रहालय की स्थापना किस स्थान पर करेगी?

उत्तर- रांची

72. भारत सरकार, समुद्री संग्रहालय की स्थापना किस स्थान पर करेगी?

उत्तर- लोथल

73. वर्ष 2020- 21 के लिए केंद्र सरकार ने कितने प्रतिशत नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ का लक्ष्य रखा है?

उत्तर- 10%

74. वित्तीय वर्ष वित्तीय वर्ष 2019- 20 में भारत का राजकोषीय घाटा रहा?

उत्तर- 3.8%

75. भारत सरकार को जीएसटी से कितने प्रतिशत आय प्राप्त होती है?

उत्तर- 18%

76.भारत सरकार ने बजट के दौरान किस टैक्स को पूरी तरह से खत्म कर दिया?

उत्तर- DDT Tax

77. बजट के दौरान भारत सरकार ने किस सरकारी बैंक से अपनी पूरी हिस्सेदारी खत्म करने की घोषणा की है?

उत्तर- IDBI बैंक

78. भारत सरकार ने Direct Tax Payers से जुड़े विवादों को निपटाने के लिए कौन सी योजना शुरू की है?

उत्तर-  विवाद से विश्वास योजना

Current Affairs February 2020 in hindi की यह श्रृंखला आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके अवश्य बताएं। यदि आपके पास कोई सुझाव या शिकायत है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं।

धन्यवाद।।

Tags: Current Affairs February 2020 in hindi

Leave a Comment