Super TET Syllabus & Exam Pattern Download 2024 In Hindi

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Channel Join Now

यदि आपका सपना उत्तर प्रदेश में सरकारी अध्यापक बनने का है तो आप Super TET के बारे में अवश्य जानते होंगे। Uttar Pradesh Basic Siksha Board के द्वारा समय-समय पर उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षकों के लिए वैकेंसी निकाली जाती है, इसे ही Super TET कहते हैं। आज हम आपको Super TET kya hai और सुपर टेट का सिलेबस कैसा है तथा 2024 में सुपर टेट का परीक्षा पैटर्न क्या रहेगा इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे। जल्दी ही UP Teachers Recruitment के माध्यम से उत्तर प्रदेश में Primary Assistant Teachers की वैकेंसी आने वाली है अतः हम आपको इस भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

Super TET प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा है। B.Ed अथवा बीटीसी के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET or CTET) पास होना जरूरी होता है तभी आप सुपर टीईटी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपके मन में इस परीक्षा से संबंधित अनेक प्रश्न होंगे हमने आपके सभी प्रश्नों के जवाब एक-एक करके नीचे दिए हैं। जैसे Super TET Syllabus 2024, सुपर टेट का पाठ्यक्रम क्या है आदि।

Super TET Exam Overview

बोर्डUP Basic Education Board
आधिकारिक वेबसाइटhttps://updeled.gov.in
परीक्षा मोडऑफलाइन
पदप्राथमिक सहायक अध्यापक
अधिसूचनाजनवरी 2024 (संभावित)
परिणामअघोषित

Super TET Eligibility

अब हम आपको बताते हैं कि सुपर टेट एग्जाम के लिए एलिजिबिलिटी क्या रहेगी। नीचे दी गई सारणी में हमने Super Tet Elegibililty Criteria के बारे में बताया है, कृपया इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें-

*2 वर्षीय बीटीसी/ डीएलएड अथवा
*2 वर्षीय B.Ed अथवा
*D.Ed या समकक्ष कोर्स अथवा
*विशिष्ट बीटीसी अथवा
*BTC Urdu अथवा
*B.El.Ed (Bachelor Of Elementary Education)

ध्यान रखें- उम्मीदवार, UPTET अथवा CTET परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

Super TET Age Criteria

Age21-40 Years

Age Relaxation

OBC05 Years
SC05 Years
ST05 Years
PH15 Years

उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष है। OBC/SC/ST तथा PH Candidates को ऊपरी आयु सीमा में क्रमशः 05 वर्ष तथा 15 वर्ष छूट प्रदान की गई है।

Super TET Exam Pattern

Subject Maximum Marks
Language- हिंदी अंग्रेजी तथा संस्कृत40
विज्ञान10
गणित20
शिक्षण कौशल10
सामाजिक अध्ययन तथा पर्यावरण10
बाल मनोविज्ञान10
समसामयिक घटनाएं/GK30
सामान्य बुद्धिमत्ता05
सूचना और तकनीकी 05
जीवन कौशल10
कुल150 अंक

Super TET Syllabus 2024

सुपर टेट 2024 का सिलेबस नीचे दिया गया है। इस Syllabus के अनुसार आप अपनी तैयारी को दिशा दे सकते हैं। सिलेबस से आपको यह पता लग जाएगा कि Super Tet परीक्षा में किन विषयों से कितने कितने प्रश्न पूछे जाने हैं। इसी सिलेबस को आधार बनाकर आप अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं, और Super tet 2024 में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

विषय पाठ्यक्रम
Language- हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजीव्याकरण एवं भाषा की सामान्य समझ
गणितदशमलव, गणितीय संक्रियाएं, अंकीय क्षमता संबंधी ज्ञान, ब्याज, भिन्न, स्थानीय मान, प्रतिशत, गुणनखंड, ऐकिक नियम, बीजगणित, क्षेत्रफल औसत, आयतन, अनुपात, सांख्यिकी, ज्यामिति, सर्वसमिका
विज्ञानबल, गति, ऊर्जा, दूरी, प्रकाश, जीव जंतु, साफ सफाई, स्वास्थ्य, पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन, पदार्थ, मानव शरीर
सामाजिक अध्ययन एवं पर्यावरणपृथ्वी, नदियां, पर्वत, पठार, अक्षांश, देशांतर, सागर, महासागर, सौरमंडल, भारत का भूगोल, संविधान, स्वतंत्रता संग्राम तथा समाज सुधारक, शासन व्यवस्था, सड़क यातायात, हमारी संस्कृति, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन
शिक्षण कौशलशिक्षण विधियां, शिक्षण कौशल, अधिगम के सिद्धांत, वर्तमान भारतीय समाज और प्रारंभिक शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास, समावेशी शिक्षा, मापन एवं मूल्यांकन, शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन, पठन कौशल
बाल मनोविज्ञानबाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक, वैयक्तिक भिन्नता, सीखने के लिए वातावरण, कक्षा शिक्षण, दिव्यांग छात्रों हेतु शिक्षा
सामान्य ज्ञान/ करंट अफेयर्सराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय समसामयिक घटनाएं, स्थान, व्यक्तित्व, रचनाएं, खेलकूद, कला एवं संस्कृति
तार्किक ज्ञानप्रतीक एवं अंक, पहेलियां, श्रृंखला, महत्वपूर्ण तर्क, घन संख्या श्रृंखला, दिशा ज्ञान, कैलेंडर, कोडिंग डिकोडिंग, द्विआधारी तर्क
सूचना तकनीकीशिक्षण कौशल विकास, कक्षा शिक्षण तथा विद्यालय प्रबंधन में कंप्यूटर का योगदान, स्मार्टफोन, इंटरनेट, डिजिटल शिक्षण सामग्री, ओपन एजुकेशनल रिसोर्स
जीवन कौशल प्रबंधन एवं अभिवृत्तिव्यावसायिक आचरण एवं नीति, प्रेरणा, शिक्षक की भूमिका, मानवीय एवं संवैधानिक मूल्य, पुरस्कार एवं दण्ड

How to Download Super TET 2024 Syllabus in Hindi

विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर Super TET 2024 Syllabus Download करने का ऑप्शन दिया गया है, नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके आप बहुत ही आसानी से सुपर टेट का सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आप वेबसाइट https://updeled.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट पर विजिट करने के बाद ‘Super TET Syllabus 2024 Download’ का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • दिए हुए ऑप्शन पर क्लिक करके पीडीएफ डाउनलोड कर ले।
  • नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके भी आप सुपर टेट 2024 का सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।
Supertet Syllabus 2024Download

यह भी पढ़ें-

▪︎सुपर टेट हस्तलिखित नोट्स [PDF]

▪︎यूपीटेट हस्तलिखित नोट्स

▪︎राजस्थान टेट हस्तलिखित नोट्स

▪︎चंद्रा इंस्टीट्यूट हस्तलिखित नोट्स

हमें आशा है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर यह जानकारी आपके लिए यूज़फुल रही हो तो तो प्लीज अपने दोस्तों के साथ इसे अवश्य साझा करें। अगर आपका कोई भी सुझाव हो तो हमें कमेंट में लिखना ना भूलें। इस वेबसाइट के साथ अपडेट रहने के लिए examnotesfind पेज को बुकमार्क कर लें।

सुपर टेट से जुड़े हुए कुछ प्रश्न

क्या मैं बिना शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास हुए सुपर टेट का फॉर्म भर सकता हूं?

नहीं! उत्तर प्रदेश सुपर टेट परीक्षा में शामिल होने से पहले शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास करना अनिवार्य है।

क्या सुपर टेट में नेगेटिव मार्किंग होती है?

सुपर टेट में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

सुपर टेट में पास होने के लिए न्यूनतम कितने प्रतिशत अंक होने चाहिए?

सुपर टेट में पास होने के लिए आरक्षित वर्ग को न्यूनतम 60% तथा सामान्य वर्ग को न्यूनतम 65% अंक लाना अनिवार्य है। सुपर टेट परीक्षा में पास होने का मतलब चयन होना नहीं है अभ्यर्थियों का चयन विभाग द्वारा जारी अंतिम चयन सूची के आधार पर किया जाएगा।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

▪︎CTET Official Answer Key Download 2021
▪︎ऑनलाइन फॉर्म भरने का तरीका
▪︎फोटोग्राफी में कैरियर कैसे बनाएं
▪︎12वीं के बाद कौन सा डिप्लोमा कोर्स करें
▪︎भारत का संपूर्ण इतिहास डाउनलोड
▪︎जानिए कैसे बनते हैं न्यूज़ रिपोर्टर

2 thoughts on “Super TET Syllabus & Exam Pattern Download 2024 In Hindi”

  1. Super tet MW teeno language compulsory ??? Or hindi English Sanskrit ko milakar 40 marks ka aata h ????ya phir choice karni hoti h language KO???

    Reply

Leave a Comment