UP anganwadi bharti 2021 Notification, UP anganwadi Recruitment, Latest Vacancy UP anganwadi 2021-22, ICDS anganwadi bharti | 53000 यूपी आंगनबाड़ी भर्ती शासनादेश जारी- उत्तर प्रदेश के बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2021 का शासनादेश जारी कर दिया है।

दिनांक 29 जनवरी 2021 को जारी किए गए इस शासनादेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की बंपर वैकेंसी निकाली गई है। यदि आप भी यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2021 का आवेदन करने के लिए इच्छुक है, तो नीचे दी गई जानकारी को पूरा पढ़ें जिससे आपको यूपी आंगनवाड़ी फॉर्म 2021 केेे बारे में Complete Information प्राप्त हो सके।
UP Anganwadi Recruitment 2021
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा आंगनबाड़ी भर्ती नोटिफिकेशन 2021 जारी कर दिया है। सरकार ने उत्तर प्रदेश की महिलाओं को ICDS up anganwadi Vacancy में आवेदन करने के लिए शानदार अवसर दिया है। यह भर्ती 10 वर्षों केेेे बाद होनेे जा रही है, अतः आप लोग इस अवसर का लाभ जरूर उठाएं।
आंगनबाड़ी भर्ती 2021 शैक्षिक योग्यता
आंगनबाड़ी भर्ती 2021 के लिए शैक्षिक योग्यता का विवरण नीचे दिया गया है-
पद का नाम | शैक्षिक योग्यता |
---|---|
आंगनबाड़ी कार्यकत्री | 10th Pass |
मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री | 10th Pass |
आंगनबाड़ी सहायिका | 5th Pass |
यूपी आंगनबाड़ी भर्ती 2021 के लिए आयु सीमा
सरकार द्वारा जारी किए गए शासनादेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के लिए आयु सीमा का स्पष्ट विवरण दिया गया है जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों , मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा सहायिकाओं के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
ध्यान दें – यदि कोई महिला पहले से आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर तैनात है और इस वैकेंसी में आंगनवाड़ी कार्यकत्री बनने के लिए आवेदन करती हैं तब उनकी अधिकतम आयु 50 वर्ष होगी।
पद का नाम | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
---|---|---|
आंगनबाड़ी कार्यकत्री | 21 वर्ष | 45 वर्ष |
मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री | 21 वर्ष | 45 वर्ष |
आंगनबाड़ी सहायिका | 21 वर्ष | 45 वर्ष |
आंगनबाड़ी भर्ती 2021 चयन हेेेतु पात्रता
• आंगनबाड़ी भर्ती 2021 के लिए उन्हीं महिलाओं को सर्वप्रथम वरीयता दी जाएगी जो उसी ग्राम सभा या वार्ड में सहायिका के पद पर कम से कम 5 वर्ष की सेवा दे चुकी हैं तथा उनकी न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल है। इन महिलाओं की आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
• आंगनबाड़ी भर्ती 2021 में चयन हेतु गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को पहली वरीयता दी जाएगी। उम्मीदवार, सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत आय प्रमाण पत्र जरूर बनवा लें। समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार उम्मीदवार की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र के लिए अधिकतम 46,080 /- रुपए तथा शहरी क्षेत्र के लिए अधिकतम 56,460/- रुपए होनी चाहिए।
शासनादेश विस्तार से पढ़ने के लिए दिए गए विकल्प पर क्लिक करें- Click Here
उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2021 की चयन समिति
आंगनवाड़ी भर्ती 2021 की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए चयन समिति का गठन किया गया है। चयन समिति का संपूर्ण विवरण नीचे दिए गए चार्ट में दर्शाया गया है-
क्रम संख्या | अधिकारी | पद |
---|---|---|
1. | जिलाधिकारी द्वारा नामित मुख्य विकास अधिकारी अथवा अपर जिलाधिकारी स्तर का वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी | अध्यक्ष |
2. | जनपद का जिला कार्यक्रम अधिकारी | सदस्य सचिव |
3. | जनपद स्तरीय अनुसूचित जाति / जनजाति का अच्छी ख्याति प्राप्त जिला स्तरीय अधिकारी | सदस्य |
4. | जनपद स्तरीय अन्य पिछड़ी जाति का अच्छी ख्याति प्राप्त जिला स्तरीय अधिकारी | सदस्य |
5. | जनपद में तैनात समूह ‘क’ अथवा ‘ख’ की महिला अधिकारी | सदस्य |
6. | संबंधित परियोजना का बाल विकास परियोजना अधिकारी | सदस्य / प्रस्तुतकर्ता |
आंगनबाड़ी भर्ती 2021 लास्ट डेट
आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करने की तिथि से 45 दिन के अंदर चयन प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। इससे संबंधित अन्य जानकारी को जल्दी ही update किया जाएगा।
आंगनबाड़ी भर्ती 2021 में मेरिट कैसे बनेगी
यदि एक ही श्रेणी में एक से अधिक पात्र उम्मीदवार मिलते हैं तो इस दशा में सभी उम्मीदवारों की मेरिट बनाई जाएगी। जिसके अंतर्गत हाई स्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक के अंक प्रतिशत का सहारा लिया जाएगा। मान लीजिए किसी उम्मीदवार ने हाई स्कूल में 45% , इंटरमीडिएट में 50 % और स्नातक में 55% अंक प्राप्त किए हैं तो उसकी मेरिट इस तरह बनेगी-
45÷10 = 4.5
50÷10 = 05
55÷10 = 5.5
Total: 4.5+05+5.5 = 15
हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, तथा स्नातक तीनों के प्रतिशत में 10 का भाग देने पर जो उत्तर प्राप्त होगा उसे जोड़कर मेरिट लिस्ट बनाया जाएगा।
यूपी आंगनबाड़ी 2021 में आवेदन करने की प्रक्रिया
आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट से online फॉर्म भरना होगा। आवेदन फॉर्म भरने के चरण निम्नलिखित है-
चरण 1 – सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट balvikasup.gov.in पर जाएं।
चरण 2 – ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र भरने के बारे में महत्वपूर्ण अनुदेश ध्यानपूर्वक पढ़ लें तत्पश्चात नीचे दिए गए ‘Yes’ बटन पर क्लिक करें।
चरण 3 – अब अपने जिले का नाम, ब्लॉक का नाम, ग्रामीण /शहरी, ग्राम सभा, पद का नाम सिलेक्ट करके आंगनबाड़ी रिक्तियों को खोजें फिर ‘Apply’ बटन पर क्लिक करें।
चरण 4 – मोबाइल नंबर और जन्मतिथि भरकर ‘Send OTP’ पर क्लिक करें, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा उस ओटीपी को वेरीफाई करके पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
चरण 5 – पंजीकरण के पश्चात व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता संबंधी जानकारी भरें, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करके आवेदन फॉर्म को पूरा करें। आवेदन पूरा करने के बाद फाइनल प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
आवेदन पत्र का प्रारूप

भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण लिंक
आधिकारिक वेबसाइट-1 | यहां क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट-2 | यहां क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट-3 | यहां क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट-4 | यहां क्लिक करें |
यूपी अधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
UP Anganwadi Bharti 2021 फॉर्म को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें-
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
▪︎ | ऑनलाइन फॉर्म भरने का तरीका |
▪︎ | फोटोग्राफी में कैरियर कैसे बनाएं |
▪︎ | 12वीं के बाद कौन सा डिप्लोमा कोर्स करें |
▪︎ | भारत का संपूर्ण इतिहास डाउनलोड |
▪︎ | जानिए कैसे बनते हैं न्यूज़ रिपोर्टर |
Sir hamko bhi pdhai karna hai
Alka
Singh
Anganwadi application can fillup only lady???? Or male can apply for this ??
उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के लिए अधिसूचना kab hogi jari
Hello sir hume job karna hai angnbadi ki
Hello sir! I also want to do anganwadi job.
I want job
Hello sir good evening sir anganwadi Job kab ayagi Gorakhpur me
Rrrrrr
मुझे नोकरी चाहिए. ९१४६९९८४५०