उत्तर प्रदेश से संबंधित जितनी भी परीक्षाएं होती है उनमें UP GK की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए हम आपके लिए लाए हैं उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान की अत्यंत महत्वपूर्ण पुस्तक। UP GK pdf book को free में Download करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।

जैैसा कि आपको पता ही होगा कि उत्तर प्रदेश से संबंधित परीक्षाओं में आजकल Uttar Pradesh GK से खूब प्रश्न पूछे जा रहे हैं इसीलिए आपको उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान की तैयारी अच्छे ढंग से शुरू कर देना चाहिए। आज के इस पोस्ट में हम आपको Uttar Pradesh GK से संबंधित संपूर्ण जानकारी हिंदी भाषा में प्रदान करेंगे। इसके अलावा आप उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान की पुस्तक को आसानी से डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Uttar Pradesh GK
राज्य | उत्तर प्रदेश |
---|---|
स्थापना | 24 जनवरी 1950 |
गठन | 1 नवंबर 1956 |
वर्तमान राजधानी | लखनऊ |
संभाग या मंडलों की संख्या | 18 (18वां संभाग- अलीगढ़) |
जिलों की संख्या | 75 |
विधानमंडल | द्विसदनात्मक |
विधानसभा सदस्य | 404 (403 निर्वाचित+ 1 मनोनीत एंग्लो इंडियन) |
विधान परिषद सदस्य | 100 |
लोकसभा सदस्य | 80 |
राज्यसभा सदस्य | 31 |
उच्च न्यायालय | इलाहाबाद (खंडपीठ- लखनऊ) |
न्यायिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र | लखनऊ |
राजकीय भाषा | हिंदी (उर्दू द्वितीय राजभाषा 1989 से) |
राजकीय पशु | बारहसिंगा |
राजकीय पक्षी | सारस |
राजकीय वृक्ष | अशोक |
राजकीय पुष्प | पलाश |
राजकीय चिन्ह | एक वृत्त में 2 मछली (अवध के मुस्लिम शासन का प्रतीक) +1 तीर धनुष (श्रीराम का प्रतीक) + तीन तरंग ( गंगा-यमुना के बहाव एवं संगम का प्रतीक) |
राजकीय खेल | हॉकी |
तहसीलों की संख्या | 350 |
नगर निगम | 17 |
नगर पालिका | 200 |
नगर पंचायत | 518 |
जिला पंचायत की कुल सीटें | 3051 |
न्याय पंचायत | 8,135 |
सामुदायिक विकास खंड | 851 |
कुल ग्राम पंचायतें | 58194 |
पंचायतों में महिला आरक्षण | कुल सीट का 1/3 (33%) |
उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री | गोविंद बल्लभ पंत |
उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल | सरोजिनी नायडू |
उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्य न्यायाधीश | न्यायमूर्ति कमलाकांत वर्मा |
उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री | श्रीमती सुचेता कृपलानी |
उत्तर प्रदेश की प्रथम दलित महिला मुख्यमंत्री | सुश्री मायावती |
प्रथम विधान परिषद सभापति | चंद्रभाल |
महानगरों की संख्या (10 लाख की जनसंख्या से अधिक वाले) | 07 |
प्रथम विधानसभा का गठन | 8 मार्च 1952 |
17 वीं विधानसभा में स्पीकर | हृदय नारायण दीक्षित |
Uttar Pradesh General Knowledge
उत्तर प्रदेश की जलवायु
- सामान्यतः – उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु
- सबसे अधिक गर्मी – आगरा, झांसी
- वर्षा पूर्व से पश्चिम की ओर कम हो जाती है।
- मैदानी क्षेत्रों में सर्वाधिक वर्षा- गोरखपुर
- न्यूनतम वर्षा- मथुरा
भौगोलिक विषमताओं के कारण उत्तर प्रदेश में क्षेत्रानुसार जलवायु संबंधी विषमता में पाई जाती हैं। फिर भी सामान्य रूप से उत्तर प्रदेश की जलवायु उष्ण कटिबंधीय मानसूनी है। यहां वर्ष भर में तीन ऋतुएँ घटित होती हैं-
ग्रीष्म ऋतु- सूर्य के कर्क रेखा की ओर बढ़ने के साथ ही प्रदेश के तापमान मेंं वृद्धि होना शुरू हो जाता है और जून में अपने उच्चतम बिंदु पर पहुंंच जाता है इस समय सूर्य कर्क रेखा पर सीधे चमकता है।
ग्रीष्म ऋतु में प्रदेश का औसत तापमान 36⁰C से 39⁰C तक तथा औसत न्यूनतम तापमान 21⁰C से 23⁰C तथा औसत तापांतर 14⁰C रहता है।
इस ऋतु में कर्क रेखा नजदीक होने के कारण इलाहाबाद, कानपुर, फतेहपुर, आगरा, बांदा, चित्रकूट, महोबा, झांसी, हमीरपुर, जालौन, ललितपुर आदि बुंदेलखंडीय नगरों का तापमान 40⁰ से 47⁰C तक पहुंच जाता है।
इस ऋतु में विशेषकर मई-जून महीने में पश्चिमी हवाएं तीव्र हो जाती हैं जिन्हें ‘लू’ कहा जाता है। सबसे अधिक गर्मी आगरा और झांसी में तथा सबसे कम बरेली में पड़ती है।
वर्षा ऋतु– बंगाल की खाड़ी सेेेे उठने वाला मानसून (पूर्वा) जून के तीसरे-चौथे सप्ताह में प्रदेश के पूर्वी तथा दक्षिण-पूर्वी सिरे से प्रवेश करता है और आगे बढ़ता है। इस मानसून का कुछ भाग वर्षा करते हुए सीधे पश्चिम निकल जाता है लेकिन कुछ भाग उत्तर की ओर बढ़ता है और हिमालय से टकराकर पुनः वापस होता है। इस वापस होते मानसून से प्रदेश के तराई इलाकोंं में खूब वर्षा होती है।
दक्षिण-पश्चिमी मानसून से कुछ वर्षा प्रदेश की पठारी तथा पश्चिमी मैदान में होती है।
प्रदेश के विभिन्न भागों में वर्षा की मात्रा में भिन्नता पाई जाती है। जहां एक तरफ गोरखपुर क्षेत्र में प्रदेश की सर्वाधिक वर्षा होती है वहीं दूसरी तरफ मथुरा में सबसे कम वर्षा होती है।
प्रदेश के संपूर्ण वर्षा का लगभग 83% वर्षा इसी ऋतु (जुलाई से सितंबर तक) में होती है, शेष वर्षा जाड़ों तथा गर्मियों में होती है।
इस ऋतु में प्रदेश का औसत उच्चतम तापमान 32 से 34⁰C और न्यूनतम तापमान 25⁰C तथा औसत तापांतर 7-8⁰C होता है।
शीत ऋतु- प्रदेश में नवंबर से शीत ऋतु शुरू हो जाता है और जनवरी तक निरंतर ताप गिरता रहता है। जनवरी प्रदेश का सर्वाधिक ठंडा महीना है। शीत ऋतु में प्रदेेश के विभिन्न भागोंं के तापमान मेें काफी अंतर रहता है। जहां दक्षिणी पहाड़ी तथा पठारी क्षेत्रोंं मे औसत अधिकतम तापमान 28.3⁰C और औसत न्यूनतम तापमान 13.3⁰C रहता है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में 27.2⁰C से 11.7⁰C तक रहता है।
प्रदेश में शीत ऋतु में तापमान दक्षिण से उत्तर की ओर कम होता जाता है।
उत्तरी-पश्चिमी जिलों में शीत ऋतु में औसत तापमान अन्य सभी क्षेत्रों से सबसे कम लगभग 10⁰C रहता है। उत्तरांचल में बर्फबारी होने पर इस क्षेत्र में ठंडी और बढ़ जाती है।
शीतकाल में भूमध्यसागरीय क्षेत्रों से उत्पन्न होने वाले चक्रवातों के पाकिस्तान के रास्ते भारत में प्रवेश करने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 सेमी से अधिक वर्षा हो जाती है जो रबी की फसल के लिए लाभदायक है।
Uttar Pradesh GK Pdf in hindi Download
■ UP GK PDF Download
यह भी पढ़ें- KVS Study Material Download
हमारे द्वारा उपलब्ध कराई गई UP GK Pdf कैसी लगी हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएं। यदि आपको पीडीएफ डाउनलोड करने में कोई भी असुविधा हो रही हो तो हमारे ईमेल [email protected] पर तत्काल सूचना दें। यदि आपके मन में कोई भी सुझाव या प्रश्न हो तो आप हमसे साझा अवश्य करें। हमें आपके प्रश्नों का उत्तर देने में अत्यंत खुशी होगी।
UP Police Constable Book PDF Download
Sir general awareness ki book pdf mil sakti h kya khan sir ki
Sir kya is sabhi pdf se up police constable exam nikal jayega. Please sir tell me.
Sir upp ki vacancy kab niklegi pakka btana