UPTET Result 2022: उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट किया जारी, दरअसल उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज दिनांक 8 अप्रैल 2022 को यूपीटीईटी रिजल्ट 2022 को अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट के इंतजार कर रहे अभ्यार्थी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड द्वारा कल UPTET Final Answer Key 2022 जारी किया है। UP TET Result 2022आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है। UPTET Result से जुड़ी संपूर्ण जानकारी नीचे अवलोकन कर सकते हैं। इसके अलावा यूपीटीईटी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपीटीईटी 23 जनवरी को आयोजित हुई थी। इस साल कुल 21 लाख 65 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें 12 लाख 91 हजार से ज्यादा प्राथमिक स्तर के लिए और 8 लाख 73 हजार से ज्यादा उच्च प्राथमिक स्तर के लिए शामिल हुए। यूपीटीईटी के लिए उपस्थिति प्राथमिक के लिए 83 प्रतिशत और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 85.7 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
UPTET Result 2022 Sarkari Result live
आज जारी किए गए यूपीटीईटी रिजल्ट में प्राथमिक स्तर पर 4 लाख 43 हजार 598 परीक्षार्थी पास हुए हैं। उच्च प्राथमिक स्तर पर 2 लाख 16 हजार 994 परीक्षार्थी पास हुए। बता दें कि प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 12 लाख 91 हजार 628 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे, जिनमें से 11 लाख 47 हजार 90 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जारी रिजल्ट के अनुसार, प्राइमरी में 38% और अपर प्राइमरी में 28% अभ्यर्थी पास हुए हैं।
How to Download UPTET Result
यूपीटीईटी रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें- यूपीटीईटी परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in विजिट कर दिए गए निर्देश का पालन करके यूपीटीईटी परीक्षा रिजल्ट 2022 डाउनलोड कर सकते हैंं-
1.सबसे पहले यूपीबीईबी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर ‘UPTET 2021 result’ एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब अपना रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें।
4. आपका यूपीटीईटी 2021 रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। इस चेक और डाउनलोड करें।
5.उम्मीदवार आगे के लिए रिजल्ट की प्रिंटआउट कॉपी अपने पास रख सकते हैं।
UPTET Result 2021 Validity
पहले, यूपीटीईटी परीक्षा के माध्यम से एक उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंक जारी होने की तारीख से 5 साल की अवधि के लिए वैध थे, हालांकि, प्रमाणीकरण की वैधता को आजीवन वैध होने के लिए संशोधित किया गया है। योग्य उम्मीदवार कभी भी अपने यूपीटेट मार्क्स के साथ प्राथमिक स्तर या उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसकी संशोधित वैधता 2011 से प्रभावी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) की वैधता को 5 साल से बढ़ाकर आजीवन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
यह भी पढ़ें-
▪︎ | सुपर टेट हस्तलिखित नोट्स [PDF] |
▪︎ | यूपीटेट हस्तलिखित नोट्स |
▪︎ | राजस्थान टेट हस्तलिखित नोट्स |
▪︎ | चंद्रा इंस्टीट्यूट हस्तलिखित नोट्स |